फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी की लंबी उम्र के लिए सांसद ने कराया रुद्राभिषेक, योगी के मंत्री ने मस्जिद में मांगी दुआ

Tue, 12 Jun 2018 09:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रुद्राभिषेक का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर सांसद लल्लू सिंह ने मंगलवार की सुबह अयोध्या राम की पैड़ी स्थित चन्द्रहरि मंदिर में रुद्राभिषेक किया। 11 ब्राहमणों के द्वारा विधिविधान से संतों की उपस्थिति में पूजन हुआ।

विज्ञापन


रुद्राभिषेक के दौरान सांसद लल्लू सिंह व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल के साथ मौजूद पार्टी के पदाधिकारियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।

सांसद ने बताया कि अटल जी के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए अयोध्या के संतों व पार्टी के नेताओं की मंशा रुद्राभिषेक कराने की थी। जिसको लेकर यह आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने पूर्व प्रधानमंत्री की सलामती व उनकी लंबी उम्र के लिए लखनऊ की वक्फ मस्जिद दरियावाली में दुआ मांगी।

फिलहाल, एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर है। कुछ मेडिकल टेस्ट के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। उन्हें फिलहाल इंजेक्शन के जरिये एंटीबॉयोटिक दवाएं दी जा रही हैं।

एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया की निगरानी में इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि 93 वर्षीय पूर्व पीएम को मिल रहे उपचार का असर भी दिख रहा है। वाजपेयी को अभी एक दिन और एम्स में रखा जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें