फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व दिव्यांग दिवस 2025: सीएम योगी बोले- परिवार और समाज का संबल न मिलने से उपेक्षित हो जाते हैं दिव्यांग

Wed, 03 Dec 2025 12:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी ऋषि परंपरा ने किसी की शारीरिक बनावट को किसी की सामर्थ्य को मापने का मानक नहीं बनाया है क्योंकि ऐसे लोगों को परिवार और समाज से संबल देकर समाज की मुख्यधारा में लाया जा सकता है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी ऋषि परंपरा में किसी की दिव्यांगता को कमजोरी नहीं माना गया है। आज दिव्यांगजनों के लिए केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वो दिव्यांगजनों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अक्सर होता है कि दिव्यांगता का शिकार होने पर एक बच्चा परिवार में उपेक्षित कर दिया जाता है। ऐसा बच्चा परिवार और समाज का संबल न मिलने के कारण जिंदगी भर उपेक्षित और कुंठित नजर आता है। जबकि अगर हम उन्हें संबल दे दें तो अच्छे परिणाम आ सकते हैं। सीएम योगी बुधवार को लखनऊ में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने यूपी सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदेश में खेल और युवा कल्याण विभाग के सचिव ने ओलंपिक में मेडल जीते हैं। चित्रकूट के मंडलायुक्त जो कि दृष्टिबाधित हैं। एक आईएएस के रूप में काम कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें - संपत्तियों का ब्योरा न देने वाले राज्य कर्मियों को नहीं मिलेगी पदोन्नति, सभी विभागाध्यक्ष को कड़े निर्देश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सेवा अवधि में कमाए 2.23 करोड़ रुपये, खर्च किए 4.70 करोड़...सीएंडडीएस के पूर्व सीजीएम के खिलाफ केस दर्ज


उन्होंने कहा कि हमारी ऋषि परंपरा ने किसी की शारीरिक बनावट को किसी की सामर्थ्य को मापने का मानक नहीं बनाया है। हर व्यक्ति ईश्वरीय कृति है। अगर हम उन्हें संबल दें तो दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर समाज को लाभांवित कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें