सीएम योगी और अजय बंगा ने यूपी-एग्रीस और एआई प्रज्ञा कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आज सारे विश्व ने मान लिया है कि उत्तर प्रदेश बैरियर नहीं बल्कि भारत का ग्रोथ इंजन है।
दोनों ही कार्यक्रम प्रदेश को ‘दस खरब डॉलर’ की अर्थव्यवस्था बनने का सपना साकार करेंगे। उन्होंने यूपी-एग्रीस प्रोजेक्ट में विश्व बैंक की सहभागिता का आभार जताते हुए कहा कि इससे प्रदेश में कृषि उत्पादकता को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
- शुक्रवार को सीएम योगी ने कहा कि विश्व बैंक हमेशा उत्तर प्रदेश की उन्नति में बड़ा भागीदार बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि चाहे पर्यावरण संरक्षण हो, प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा देना हो या फिर अवस्थापना से जुड़ी परियोजनाओं का संचालन हो, विश्व बैंक हमेशा से महती भूमिका निभाता है
- उल्लेखनीय है कि यूपी एग्रीस प्रोजेक्ट 4 हजार करोड़ की परियोजना है जिसमें से 2737 करोड़ रुपए का ऋण विश्व बैंक द्वारा 6 वर्षों की अवधि के लिए उपलब्ध कराया है