फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग का विश्व बैंक से हुआ करार

Fri, 25 Oct 2013 07:25 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने विश्व बैंक से 2835 करोड़ रुपये की परियोजना का करार किया है।
विज्ञापन


परियोजना के तहत प्रदेश के 16 जनपदों के साथ ही बुंदेलखंड क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। परियोजना के पूरा होने से लगभग 16 लाख हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

इस अनुबंध पर गुरुवार को दिल्ली में विश्व बैंक की ओर से कंट्री डायरेक्टर ओनो रूहूल व भारत सरकार की ओर से आर्थिक कार्य विभाग वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव निलाय मिताश के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना के तहत 130 वर्षों से पुरानी निचली गंगा नहर प्रणाली को भी दुरुस्त किया जाएगा।

इससे एटा, इटावा, फिरोजाबाद, फर्रूखाबाद, कासगंज, मैनपुरी, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली एवं ललितपुर जिलों में निचली गंगा नहर प्रणाली को भी ठीक किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें