फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवाओं को रोजगार देने के लिए फरवरी में होगी वर्कशॉप

Wed, 10 Dec 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट में मंगलवार को हुई बैठक में प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम और निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस और यूपी कौशल विकास मिशन मिलकर प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने की दिशा में नई पहल करने जा रहे हैं। इसके लिए फरवरी में विशेष वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इसमें देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों के एचआर हेड, प्रतिनिधि और निवेशक शामिल होंगे।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट में मंगलवार को हुई बैठक में प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम और निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी ने इस योजना पर चर्चा की। डॉ. गोस्वामी ने बताया कि वर्कशॉप में कंपनियों की आवश्यकताओं के अनुसार रोजगारपरक कोर्स तैयार किए जाएंगे और युवाओं को सीधे उद्योग से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। यह पहल प्रदेश के युवाओं के लिए नए अवसरों के दरवाजे खोलेगी और कौशल विकास को अधिक व्यावहारिक एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इंस्टीट्यूट में मंगलवार को हुई बैठक में प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम और निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें