फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोहनलालगंज में करंट से श्रमिक और इलेक्ट्रिशियन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में सोमवार को दो घटनाओं में करंट से एक ठेका श्रमिक और एक इलेक्ट्रिशियन झुलस गए।
विज्ञापन


एसडीओ मोहनलालगंज आशुतोष वर्मा के मुताबिक, ओल्ड पावर हाउस के धनुवासाड फीडर से जाने वाली 11 हजार केवी की लाइन से बलसिंह खेड़ा गांव के पास सोमवार शाम ट्रांसफार्मर रखा जाना था। ठेकेदार ने लाइन का सेक्शन खुलवाया था, मगर कर्मचारी ने दूसरे लाइन का सेक्शन खोल दिया। वहीं, ठेकेदार ने बिना जांच के ही सीतापुर के सिधौली निवासी मजदूर जयपाल यादव को लाइन पर चढ़ा दिया। जयपाल ने जैसे ही बिजली का तार पकड़ा, विस्फोट की तेज आवाज के साथ वह नीचे गिर पड़े। करंट से उनका हाथ व सीना झुलस गया। जयपाल को अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीओ मोहनलालगंज के मुताबिक, जयपाल ठेकेदार के अधीन काम कर रहे थे।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी घटना में इलाके की एक फैक्टरी में सोमवार को मशीन का केबल जोड़ने के दौरान इलेक्टि्रशियन आलमबाग निवासी किशोरी लाल करंट से झुलस गए। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, बाद में उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना अपराह्न 3:30 बजे की है। फैक्टरी में शार्ट सर्किट हो गया था। किशोरी लाल केबल जोड़ रहे थे, तभी दोबारा धमाका हो गया। इससे उनके हाथ सहित शरीर के दूसरे हिस्से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें