सरोजनीनगर। क्षेत्र में रविवार दोपहर फ्लोर मिल में नशे की हालत में मजदूर सीढ़ी से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथियों ने आनन फानन उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शाहजहांपुर जिले के जमालपुर निवासी अंकित (27) अपने भाई शोभित के साथ नादरगंज स्थित फ्लोर मिल में बावर्ची का काम करता था। वह मिल की छत पर बने सर्वेंट क्वार्टर में भाई के साथ रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।