फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में श्रमिक की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 08 Jul 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
राजाजीपुरम। बाजारखाला के करेहटा निवासी श्रमिक संदीप यादव (25) की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उनका शव मिल एरिया रोड स्थित मोबिल ऑयल कंपनी के गोदाम के पास सड़क पर मिला। परिजनों ने संदीप की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह ने बताया कि संदीप नशे के आदी थे। सोमवार को वह घर से निकले थे। रात 11:30 बजे तक लोगों ने उन्हें नशे की हालत में बिजली के खंभे के पास पड़ा देखा था। आशंका है कि देर रात खंभे से उतरे करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें