फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर श्रमिक की मौत

विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर श्रमिक की मौत
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी के अंसल में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद निवासी श्रमिक प्रहलाद गोंड (40) की मौत हो गई। सोमवार सुबह उनका शव मकान के पीछे पड़ा मिला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक प्रहलाद अंसल स्थित बी-3/37 में अयोध्या में तैनात पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन उमेश चंद्रा के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। सुबह उसी मकान के पीछे लोगों को प्रहलाद का शव पड़ा मिला। इंस्पेक्टर के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रहलाद मकान की तीसरी मंजिल की छत पर सो रहे थे। तभी वह सड़क पर गिर गए। हालांकि, मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आएगा। परिवार में पत्नी रीना के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें