मोहनलालगंज। रायबरेली रोड स्थित कनकहा कट पर मंगलवार की दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक रंगम (26) की मौत हो गई।
माधवखेड़ा निवासी रंगम किसी काम से कनकहा बाइक से गए थे। लौटते समय हुए हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उनके परिवार में पिता सरजू प्रसाद, मां, भाई मदन, अमित व बहन गीता हैं।