मलिहाबाद। पैदल साइकिल लेकर जा रहे मनकौटी गांव निवासी अशोक कुमार (42) की रविवार रात साढ़े नौ बजे वाहन से कुचलकर मौत हो गई। वह हरदोई हाईवे पार कर रहे थे तभी घटना का शिकार हुए।
अशोक कुमार तिलक समारोह में शामिल होने के लिए रहीमाबाद के जिंदौर फ्लाईओवर के पास श्याम कुमारी लॉन गए थे। ग्रामीणों ने बताया कुछ दिन पूर्व ही पानीपत से मजदूरी करके अशोक घर लौटे थे। परिवार में पत्नी, दो लड़की, एक बेटा है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहन की तलाश की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।