फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना शटडाउन चल रहा था काम, संविदाकर्मी झुलसा

विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती झुलसा संविदा कर्मचारी। 
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज में मंगलवार दोपहर नवजीवन इंटर कॉलेज के पास ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज जोड़ते समय संविदाकर्मी झुलस गया। इस दौरान बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। बिना शटडाउन लिए काम करने के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन

न्यू सबस्टेशन में तैनात संविदाकर्मी महानंद ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज बॉक्स में आई खराबी ठीक करने पहुंचा था। मरम्मत के दौरान अचानक तेज धमाके के साथ चिंगारी निकली और महानंद झुलसकर नीचे गिर पड़ा। स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंचे जेई विजय कुमार शर्मा घायल कर्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत खतरे से बाहर बताई है।

महानंद के हाथ झुलस गए हैं। जेई विजय कुमार शर्मा ने बताया कि शटडाउन लिए बिना फ्यूज बांधने की कोशिश के दौरान हादसा हुआ। उन्होंने कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करने और बिना शटडाउन काम न करने के निर्देश दिए।

सीएचसी में भर्ती झुलसा संविदा कर्मचारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें