फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: नगर निगम में नए बजट पर काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष के लिए बजट बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसमें पुराने शहर के अलावा विस्तारित क्षेत्र में सफाई, मार्ग प्रकाश, सड़कों के निर्माण व मरम्मत पर जोर रहेगा। अनुमान है कि पिछली बार की तुलना में जनसुविधाओं पर अधिक पैसा खर्च किया जाएगा। इस बार का बजट पिछली बार की तुलना में करीब आठ अरब की वृद्धि के साथ 30 अरब का हो सकता है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि 16 साल बाद पहला मौका होगा जब प्रशासक का बजट होगा। इसमें जनप्रतिनिधियों का दखल नहीं होगा, क्योंकि 31 मार्च तक बजट पास होना है और उससे पहले नगर निगम के चुनाव होेने के कोई आसार नहीं हैं। शहर में किस विकास कार्य पर कितना बजट खर्च किया जाएगा, यह डीएम और नगर आयुक्त तय करेंगे। नगर निगम के लेखा विभाग की ओर से सभी विभागों से यह जानकारी मांगी गई कि वे वित्तीय वर्ष 2023-24 में होने वाले खर्च व आय का विवरण दें, ताकि उसके आधार पर बजट तैयार किया जा सके।
पूर्व पार्षद गिरीश मिश्र, कांग्रेस पार्षद दल की पूर्व नेता ममता चौधरी, सपा पार्षद दल के पूर्व नेता यावर हुसैन रेशू, पूर्व पार्षद राजकुमार सिंह राजा, मो. सलीम, पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह का कहना है कि नए बजट में जनता की भागीदारी नहीं होगी। चुनाव हो गया होता तो पार्षद जनता के प्रतिनिधि के तौर पर उनकी आवाज को सदन में उठाकर विकास कार्र्यों के लिए जरूरी बजट की मांग करते और उसे बढ़वाते भी। अब जो प्रशासन तय करेगा वही बजट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 में बजट प्रावधान
सड़कों की मरम्मत - 193.50 करोड़
डीजल, पेट्रोल- 50 करोड़
मार्ग प्रकाश के कार्य - 27.60 करोड़
भवन निर्माण व मरम्मत -06 करोड़
नालों की सफाई - 03 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें