भले ही विधानसभा चुनाव में अभी डेढ़ साल बचे हों और कोरोना के मद्देनजर पंचायत चुनाव के भी संभावित समय पर होने की तस्वीर बहुत साफ न हो, लेकिन भाजपा ने चुनावी व्यूह रचना पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के रणनीतिकारों ने बुधवार को दूरदराज के क्षेत्रों में पार्टी का माहौल बनाने और संगठन की बात घर-घर पहुंचाने की दृष्टि से सेक्टर संयोजकों और सेक्टर प्रभारियों की कार्यशालाएं शुरू कीं। पहले दिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उपचुनाव वाले चार विधानसभा क्षेत्रों की कार्यशालाओं को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से पंचायत से लेकर पार्लियामेंट के चुनाव में जीत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने रामपुर के स्वारए फिरोजाबाद के टूंडला व जौनपुर के मल्हनी विधानसभा के सेक्टर प्रभारी व संयोजकों की कार्यशालाओं को संबोधित किया । इन सभी क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं । कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है । बड़ा बनना और प्रथम स्थान पाना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि खुद को प्रथम बनाए रखना महत्वपूर्ण है । इसके लिए लगातार मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने सेक्टर संयोजकों व प्रभारियों से अपने.अपने क्षेत्रों में योजना .पूर्वक कार्य करते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को पहले स्थान पर बनाए रखने का आह्वान किया । कहा कि सभी लोग बिना ये इंतजार किए कि चुनाव कब होंगेए पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिहाज से काम करें ।
लोगों तक पहुंचाएं सरकारी योजनाओं का लाभ
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार व जनता के बीच सेतु बनकर सरकार की लोककल्याण की योजनाओं का लाभ जन.जन तक पहुंचाने का काम करें । लोगों को बताएं कि भाजपा सरकार और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व ने पड़ोसी देशों की अकड़ को किस तरह ठीक किया है । साथ ही देश की अखंडताए एकता और संप्रभुता को ध्यान में रखकर कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक तथा लक्ष्यदीप से लेकर लद्दाख एक देश एक विधान और एक निशान के संकल्प को साकार कर दिया है । उन्होंने सेक्टर संयोजकों व प्रभारियों से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के साथ उनसे अपनत्व का व्यवहार कर उनका मनोबल बढ़ाएं ताकि वे ज्यादा उत्साह से काम करें । बुधवार को उपचुनाव वाली अमरोहा के नौगांवा सादातए कानपुर ग्रामीण की घाटमपुर व देवरिया सहित विधानसभा के 82 क्षेत्रों में कार्यशालाएं हुई।