फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहा गया गुरुबख्शगंज एसओ का काम, आज मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सुल्तानपुर के कूड़ेभार थाना क्षेत्र के धनपतगंज मायंग मझवारा निवासी संतोष कुमारी (दरोगा) रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाने की प्रभारी के पद पर तैनात हैं। मिशन शक्ति अभियान में गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संतोष कुमारी का कार्य प्रदेश भर में सराहा गया है।
विज्ञापन

इसलिए संतोष कुमारी को सम्मान देने के लिए चुना गया है। उन्होंने न सिर्फ अभियान के तहत जागरूक किया, बल्कि महिलाओं को साथ छींटाकशी करने वालों पर शिकंजा भी कसा। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुरुबख्शगंज थानेदार को सम्मानित करेंगे।
प्रदेश में सिर्फ गुरुबख्शगंज थानेदार का ही चयन किया गया है। उनका कहना है कि थानेदार ने मिशन शक्ति अभियान, एंटी रोमियो में अच्छा काम किया। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए थाने पर महिला चौकीदारों की एक टीम भी बना रखी है। उन्होंने जिस तरह कार्य किया और अब उन्हें यह सम्मान सीएम के हाथ मिलना है, यह उनके लिए यह सुखद पल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें