फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंडलीय कराटे मुकाबले में जीते पांच स्वर्ण, 11 रजत

Wed, 13 Sep 2023 05:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
विज्ञापन

फोटो संख्या 14
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में रायबरेली के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। बुधवार को लखनऊ के खालसा इंटर कॉलेज में हुई मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण पदक और 11 रजत पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रदेशीय प्रतियोगिता अयोध्या में प्रस्तावित है।
स्वर्ण पदक जीतने वालों में अंडर-14 बालक में डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी ऊंचाहार के युवराज मौर्य व अंश कुमार, अंडर-14 बालिका में चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार की आयुषी जेठवंत व अहाना त्रिपाठी, अंडर-19 बालिका में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बछरावां की अंजलि साहू शामिल हैं। रजत पदक जीतने वालों में अंडर-14 बालक में चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार के सूर्यांश पांडेय, वैदिक इंटर कॉलेज के रितिक गुप्ता, अंडर-14 बालिका में चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार की श्रेष्ठा, अंडर-17 बालक में जवाहर इंटर कॉलेज अरखा ऊंचाहार के नितेंद्र प्रजापति, चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार के अभिज्ञान श्रीवास्तव, जीसीएल इंटर कॉलेज बछरावां के निखिल गुप्ता शामिल हैं। वहीं, अंडर-17 बालिका में मॉडर्न पब्लिक स्कूल बछरावां की शताक्षी, चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार की पनिका सिंह, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बछरावां की महिमा, अंडर-19 बालिका में हर नारायण इंटर कॉलेज ऊंचाहार की मुस्कान, उर्मिला इंटर कॉलेज की रितिका गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

इनसेट
स्टेट हॉकी में दूसरा मैच भी जीता
फोटो संख्या 15
रायबरेली। प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय अंडर-15 नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में रायबरेली टीम ने लगातार दूसरा मैच जीतकर अपनी काबिलियत को साबित किया। रायबरेली के वैदिक इंटर कॉलेज की टीम लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेशीय हॉकी प्रतियोगिता में खेल रही है। यह प्रतियोगिता झांसी में चल रही है। सोमवार की रात भोपाल एक्सप्रेस से रवाना हुई इस टीम का पहला मैच मंगलवार को झांसी टीम से हुआ था। पहले मैच में 4-3 से जीत मिली तो खिलाड़ियों का हौसला बढ़ गया। दूसरा मैच बुधवार को कानपुर मंडल के साथ हुआ, जिसमें फिर वैदिक की टीम ने 5-0 से सफलता अर्जित की। लगातार मिली जीत से जिले के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। (संवाद)
विज्ञापन

इनसेट
कबड्डी और क्रिकेट की तिथियां बदलीं
रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयों की खेलकूद में बारिश से अड़चनें आ रही हैं। इसलिए खेल प्रतियोगिताओं की तिथियों में बार-बार बदलाव किया जा रहा है। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि 14 सितंबर को होने वाली जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता अब 19 सितंबर सुबह 9 बजे से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगी। इसी तरह 17 एवं 19 वर्षीय बालकों की क्रिकेट प्रतियोगिता भी 14 एवं 15 सितंबर के स्थान पर अब 22 एवं 23 सितंबर को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें