उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी की ओर से बृहस्पतिवार को सिंधी भाषा दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी ह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी की ओर से बृहस्पतिवार को सिंधी भाषा दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी हुई। अकादमी कार्यालय इंदिरा भवन में आयोजित इस संगोष्ठी में सिंधी भाषा के महत्व, समृद्ध परंपरा और व्यावहारिक चर्चा की गई। अकादमी निदेशक अभिषेक कुमार अखिल ने कहा कि सिंधी भाषा के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वक्ता अशोक कुमार शर्मा और कनिका गुरुनानी ने सिंधी भाषा का संस्कृत से संबंध और उसमें संस्कृत के शब्दों की उपस्थिति पर प्रकाश डाला। राजाराम भागवानी ने सिंधी भाषा से रोजगार के अवसरों पर चर्चा की। बताया कि संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इसे वैकल्पिक विषय के रूप में चुना जा सकता है। प्रकाश गोधवानी ने युवाओं से सिंधी भाषा के महत्व को समझने और इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सिंधी गर्ल्स इंटर कॉलेज और सिंधी बॉयज स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्रों ने भी संगोष्ठी में भाग लिया।