फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जीजीएल अधिकारियों के खिलाफ शिकायत फर्जी निकली

Fri, 10 Apr 2026 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। ग्रीन गैस लिमिटेड (जीजीएल) के अधिकारियों के खिलाफ भेजे गए फर्जी शिकायत संबंधी कई ईमेल जांच में फर्जी पाए गए हैं। इस मामले में कंपनी के मुख्य प्रबंधक (प्रौद्योगिकी) नीरज त्रिपाठी की तहरीर पर बृहस्पतिवार देर शाम सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-7 स्थित ग्रीन गैस भवन में तैनात मुख्य प्रबंधक नीरज त्रिपाठी ने बताया बीते कुछ समय से जीजीएल के अधिकारियों के खिलाफ लगातार शिकायत भरे ईमेल निदेशक व अन्य सरकारी प्राधिकरणों को भेजे जा रहे थे। जांच में सामने आया कि जिन लोगों के नाम से ईमेल भेजे गए, उन्होंने ऐसे किसी भी ईमेल को भेजने से इन्कार कर दिया। जब ईमेल भेजने वाले के रूप में दर्शाए गए बस्ती जिले के चकचई निवासी राम रतन से संपर्क किया गया तो बताया कि उन्होंने कोई ई मेल नहीं भेजा। इसी प्रकार के कई ईमेल फर्जी पाए गए। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें