लखनऊ। लाटूश रोड स्थित होटल में हिंदू महिला सेवा समिति एवं वैश्य समाज सेवा की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इसमें 15 महिलाओं को रामदरबार भेंट कर सम्मानित किया गया। शुभारंभ वैश्य समाज सेवा के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने पूजा-अर्चना कर किया। महिलाओं ने सुंदरकांड का पाठ किया और भजन गाए। समापन पर भंडारा लगा। इस अवसर पर संयोजक अनीता गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री निर्मला मिश्रा, रुचिका अग्रवाल, सलाहकार वंदना त्रिपाठी, महामंत्री इंद्रा उपाध्याय, रीता सोनी मौजूद रहीं।