फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया संस्थान में खुलेगी विमेन वेलनेस ओपीडी

Tue, 12 Mar 2019 01:07 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
लोहिया संस्थान में अगले माह से विमेन वेलनेस ओपीडी शुरू की जाएगी। इसमें महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही उनके सवालों का जवाब दिया जाएगा। प्रदेश में पहली बार किसी सरकारी संस्थान में यह व्यवस्था शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

महिलाएं संकोच या ओपीडी में भीड़ की वजह से तमाम बीमारियों के बारे में चिकित्सक को जानकारी नहीं दे पाती हैं। वे बीमारियों को लेकर कुछ सवाल पूछना चाहती हैं, लेकिन उनके सवालों पर माकूल जवाब भी नहीं मिल पाता है। ऐसी स्थिति में लोहिया संस्थान ने अलग से विमेन वेलनेस ओपीडी शुरू करने का फैसला लिया है। यह ओपीडी शुक्रवार को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में चलेगी।
ओपीडी में महिला विशेषज्ञ के साथ फिजीशियन भी रहेंगे। यहां महिलाओं का ब्लड प्रेशर, सूगर, मोटापा, बीएमडी, ब्रेस्ट एवं सरवाइकल स्क्रिनिंग की जाएगी। इस ओपीडी में महिलाएं अपनी शंकाओं का समाधान भी कर सकेंगी। वे चिकित्सक से बीमारी संबंधी सवाल पूछ सकेंगी।
विज्ञापन


महिलाओं को करेंगे जागरूक
विमेन वेलनेस ओपीडी अभी तक विदेशों के साथ ही भारत में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे बड़े शहरों में है। इसे संस्थान में भी चलाने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए अलग से ओपीडी चलाना जरूरी है।
विज्ञापन

-प्रो. एके त्रिपाठी, निदेशक, लोहिया संस्थान

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें