फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला की गोली मारकर हत्या, छात्रों के दो गुटों के झगड़े का विरोध पड़ा भारी

Sun, 23 Mar 2025 10:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

घर के सामने छात्रों के गुटों में हो रहे झगड़े का विरोध किया तो आरोपियों ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
लखनऊ में गोली मारकर महिला की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में छात्रों के दो गुटों के झगड़े का विरोध करना दंपती को भारी पड़ गया। छात्रों ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


 घटना सैरपुर थाना क्षेत्र के अहलादपुर की है। यहां के निवासी श्यामजी श्रीवास्तव ने बताया कि वह मेक्लियोड फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर हैं। शनिवार की रात करीब 11.30 बजे वह और पत्नी सारिका श्रीवास्ताव (43) छत पर टहल रहे थे। इसी समय उनके घर के सामने हॉस्टल और बाहर के लड़कों में लड़ाई हो रही थी।

यह भी पढ़ेंः- सीएम योगी का निर्देश: शिक्षक विहीन न रहे कोई स्कूल, स्कूलों में होंगे खेल के मैदान; एक अप्रैल से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर श्यामजी ने लड़कों को लड़ाई करने से मना किया। उन्होंने झगड़ा शांत कराने के उद्देश्य से कहा कि अभी पुलिस को फोन करके बुलाते हैं। इस पर लड़कों ने उनकी तरफ फायर झोंक दिया। गोली पत्नी के सीने को भेद गई। वह आनन फानन घायल पत्नी को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें