फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेटिकट यात्रियों ने कब्जाई महिलाओं की आरक्षित सीटें, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नीलांचल व गोरखपुर पीलीभीत एक्सप्रेस का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रिजर्वेशन करवाकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बेटिकट मुसाफिर मुसीबत बन रहे हैं। उनकी सीटों पर काबिज हो रहे हैं, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर महिला यात्रियों को अपनी सीटें हासिल करने में असुविधाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 15009 गोरखपुर पीलीभीत एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी एस-3 में सीट संख्या 49, 50, 52 पर महिला यात्री श्वेता का आरक्षण था, लेकिन अनाधिकृत यात्रियों ने सीटों पर कब्जा ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर डीआरएम से इसकी शिकायत की। उन्होंने बताया कि सफर में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कमोबेश ऐसे ही पुरी से आनंदविहार जा रही नीलांचल एक्सप्रेस की स्लीपर बोगियों में अनाधिकृत यात्रियों की भरमार रही। महिला यात्री श्रुति चक्रवर्ती ने बताया कि वह अपनी आरक्षित सीट तक नहीं पहुंच सकी। आरपीएफ की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें