फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक पर सीखें सेल्फ डिफेंस के गुर

Mon, 27 Oct 2014 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कियों को सशक्त करने के लिए जल्द ही वीमेन पावर लाइन 1090 का यू-ट्यूब चैनल लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन


इस पर ऐसे वीडियो क्लिप्स अपलोड होंगे जिनके माध्यम से लड़कियां व महिलाएं अपने कानूनी अधिकार जानने के साथ ही सेल्फ डिफेंस के तरीके भी सीखेंगी।

आईजी महिला प्रकोष्ठ नवनीत सिकेरा ने बताया कि यह चैनल हिंदी के साथ ही भोजपुरी भाषा में भी होगा।

इस पर अपलोड होने वाली शॉर्ट वीडियो क्लिप्स को 1090 की टीम व्हॉट्स एप के माध्यम से भी सर्कुलेट करेगी।

यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड होने वाले वीडियो पांच कैटेगरी में विभाजित होंगे। आईजी नवनीत सिकेरा ने बताया कि वीडियो की एक कैटेगरी लड़कियों व महिलाओं से संबंधित कानून पर आधारित होगी।

इसमें उनको बताया जाएगा कि उनके साथ होने वाली कौन सी बातें अपराध की श्रेणी में आती हैं और उनके लिए दोषी को क्या सजा हो सकती है।

जैसे यदि कोई लड़का किसी लड़की को घूरता भी है तो वह भी अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

मानसिक और शारीरिक दोनों तरह का गा‌इडेंस मिलेगा

पर आधारित होगी। इसमें मानसिक व शारीरिक दोनों ही तरह से सेल्फ डिफेंस के तरीके बताए जाएंगे।

जैसे यदि कोई लड़की या महिला मुसीबत में हो तो वह अपने पास मौजूद छोटी चीजों हेयरपिन, पर्स, चश्मा, कंघी, दुपट्टा आदि का उपयोग कर कैसे बचाव कर सकती हैं।

शारीरिक सेल्फ डिफेंस के सेक्शन में किक और पंच की उन टेक्निक्स को दिखाया जाएगा जिनकी प्रैक्टिस लड़कियां घर पर आसानी से कर सकें।

इसके अलावा इस सेक्शन में यह भी बताया जाएगा कि लड़कियां अपने पास पेपर स्प्रे को रखकर चलें। यह स्प्रे कहां मिल सकते हैं, उनके पते व फोन नंबर भी दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें