फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी घोषणा, नाइट ड्यूटी के लिए वाहन सुविधा

Thu, 08 Mar 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मियों के साथ डीजीपी ओ पी सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस महकमे ने भी अपने महिला कर्मियों के लिए बुधवार को बड़ी घोषणा की। इसके तहत नाइट ड्यूटी करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को वाहन की सुविधा दी जाएगी। सभी थानों में महिलाओं के लिए अलग से टॉयलेट बनवाए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा यूपी 100 सेवा की पब्लिक रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) में भी महिला पुलिसकर्मियों की तैनात के निर्देश दिए गए हैं जिससे की महिला पीड़ितों को मौके पर सहूलियत हो सके।

यहां बुधवार शाम पुलिस लाइंस में आयोजित महिला पुलिसकर्मियों के सम्मान समारोह में डीजीपी ओपी सिंह ने यह घोषणाएं की। मौके पर उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए बताया कि नाइट ड्यूटी व आपातकालीन बुलावे पर सवारी न मिलना, थानों में टॉयलेट न होने सहित अन्य समस्याओं पर तत्काल निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


कहा कि महिला पुलिसकर्मियों को अक्सर रात में ड्यूटी पर बुलवा लिया जाता है। रात के वक्त सवारी नहीं मिलती। इस समस्या को दूर करने के लिए रात को उनके घर संबंधित थाने की गाड़ी भेजी जाएगी। साथ ही बताया कि सभी जनपदों के पुलिस प्रभारियों को थानों में महिला टॉयलेट बनवाने के निर्देश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें