लखनऊ। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर से निरालानगर स्थित बाबा सारनाथ मंदिर में आवंला नवमी और गोपाष्टमी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई। कार्यक्रम में महिलाओं ने गोमाता की सेवा और आवंले के पेड़ का पूजन किया। इसकी व्यवस्था कोषाध्यक्ष आभा अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संस्कार एवं संस्कृति प्रमुख मीना तोदी विशेष रुप से उपस्थित रहीं। शाखा अध्यक्ष सुशीला अग्रवाल ने कहा कि गोसेवा सबसे बड़ी सेवा है। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष रेखा लाठ, सचिव अनुराधा बंसल, अनुराधा अग्रवाल, भावना अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल और मधु लाठ मौजूद रहीं। इसके अलावा सीतापुर रोड स्थित प्रियदर्शिनी योजना के आदर्श पार्क और इंदिरा नगर ए ब्लॉक के मंगलम पार्क में भी आंवला नवमी मनाई गई।