फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वैश्विक जलवायु मंच पर भारत का पक्ष रखेंगी लखनऊ की सदफ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर की युवा राजनयिक सदफ खान तुर्किये के अंताल्या में संयुक्त राष्ट्र के 31वें जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भारत और ग्लोबल साउथ का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह सम्मेलन दुनिया के महत्वपूर्ण जलवायु सम्मेलनों में से एक है।
विज्ञापन

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे, जिसमें पर्यावरण सचिव नरेंद्र भूषण सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। सदफ वक्ता और पैनलिस्ट के तौर पर शामिल होंगी। वह वैश्विक कार्बन उत्सर्जन, जलवायु वित्त, ऊर्जा परिवर्तन और कमजोर समुदायों की चुनौतियों पर चर्चा करेंगी। सम्मेलन में ग्लोबल साउथ में महिलाओं की शिक्षा, लैंगिक भेदभाव और विकासशील देशों के लिए सुलभ जलवायु वित्त पर भी विमर्श होगा। इससे पहले सदफ खान 15 से अधिक देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह नॉन अलाइन्ड मूवमेंट यूथ ऑर्गनाइजेशन की कार्यकारी बोर्ड सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें