फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं मंजिल से कूदकर युवती ने दी जान, बच्चों ने रो-रोकर बतायी वजह

Tue, 16 Oct 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन

गोमतीनगर विस्तार स्थित बेतवा अपार्टमेंट निवासी फार्मा कंपनी में एमआर आलोक चौहान की पत्नी सुमिति (35) ने सोमवार शाम करीब सात बजे 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि सुमिति का पति से झगड़ा हुआ जिसके बाद उसने खुदकुशी के इरादे से इमारत से छलांग लगा दी। फिलहाल झगड़े की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Trending Videos

आत्महत्या
गोमतीनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह ने बताया कि मूलरूप से कानपुर निवासी आलोक यूएसबी फार्मा कंपनी में एमआर है और अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल पर पत्नी व दो बेटों के साथ रहता है। सोमवार शाम वह ऑफिस से लौटकर आया तो सुमिति से किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। सुमिति बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी करने की धमकी देते हुए बाहर भागी तो आलोक ने उसे पकड़ा। दोनों के बीच हाथापाई हुई। इस बीच सुमिति पति से हाथ छुड़ाकर बाहर भागी और नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। 

आत्महत्या
आलोक चीखते हुए नीचे की तरफ भागा। उधर, सुमिति की खुदकुशी का पता चलते ही अपार्टमेंट के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर गोमतीनगर पुलिस मौके पर आ गई। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि कमरे में सुमिति की चूड़ियां टूटी पड़ी हैं। टीवी का रिमोट जमीन पर पड़ा था। सामान अस्त-व्यस्त था जिससे लग रहा था कि दंपती के बीच काफी झगड़ा हुआ है। फिलहाल, झगड़े की वजह पता नहीं चल सकी है। सुमिति और आलोक के परिवारीजनों के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

आत्महत्या
आलोक ने बताया कि सुमिति मूलरूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली थी। उसकी और सुमिति की शादी वर्ष 2005 में हुई थी। बड़ा बेटा 12 वर्षीय पृथ्वीराज सीएमएस की गोमतीनगर विस्तार शाखा में पढ़ता है जबकि छोटा चार वर्षीय यशवर्द्धन सिटी इंटरनेशनल स्कूल का छात्र है।

आत्महत्या
पुलिस ने बताया कि आलोक जिस फ्लैट में रहता है, वह अपार्टमेंट की रेलिंग के पास वाला है। सुमिति कमरे से बाहर निकली और करीब चार फुट की रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगा दी। पीछे से आए आलोक ने नीचे झांका तो पत्नी को खून से लथपथ पड़ा देख उसके होश उड़ गए। लिफ्ट की तरफ दौड़ा तो वह नीचे कहीं खुली हुई थी। इसके बाद वह सीढ़ियों से चीखते हुए नीचे भागा। पहली मंजिल पर पहुंचते ही उसने भी रेलिंग से छलांग लगा दी। पत्नी को गोद में उठाया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी।

आत्महत्या
आलोक के दोनों बच्चे हादसे से बहुत सहमे हुए थे। पुलिस ने उनसे घटना के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की तो वह रोने लगे। बच्चों ने बताया कि मम्मी-पापा के बीच खूब झगड़ा हुआ था। दोनों एक-दूसरे पर चिल्ला रहे थे। गुस्से में मम्मी ने नीचे कूदकर जान देने की बात कही और दौड़ती हुई कमरे से बाहर निकल गईं। पापा उनके पीछे दौड़े लेकिन तब तक मम्मी नीचे छलांग लगा चुकी थीं।

आत्महत्या
आलोक का रविवार को जन्मदिन था। सुमिति ने पति के जन्मदिन के मौके पर शानदार दावत रखी थी। घर के लोगों के अलावा कुछ परिचित और अपार्टमेंट में रहने वाले करीबी लोग भी दावत में शामिल हुए थे। सुमिति ने कई डिशेज अपने हाथों से बनाई थीं। उसने पूरे घर को अच्छी तरह से सजाया भी था।
विज्ञापन

आत्महत्या
चंद घंटे पहले ही दावत में शामिल हुए लोगों को जब सुमिति की मौत का पता चला तो वह सदमे में आ गए। रविवार रात सुमिति का गर्मजोशी से सबका स्वागत करना और पति व बच्चों के साथ सेल्फी लेने के दृश्य सबकी आंखों में कौंध गए। लोगों की आंखों में आंसू आ गए। अपार्टमेंट की सोसायटी की महिलाएं व सुमिति की दोस्तों ने बताया कि दो दिन पहले ही अपार्टमेंट में डांडिया उत्सव आयोजित किया गया था। सुमिति ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें