फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हस्तशिल्प से जुड़ी महिलाओं ने जानी हक की बात

Wed, 10 Dec 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अ​खिल भारतीय हस्त​शिल्प सप्ताह में महिलाओं को जानकारी देतीं काउंसलर। -अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। उद्योग विभाग की ओर से कैसरबाग स्थित कार्यालय के परिसर में शुरू हुए अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को चिकनकारी व जरदोजी के काम से जुड़ी महिलाएं पहुंचीं। अपने हुनर को विस्तार देने के साथ उन्होंने पेशे में मददगार विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग मनोज चौरसिया ने बताया कि हस्तशिल्पी कारीगरों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। सहायक आयुक्त वीडी चौधरी और जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ने महिलाओं को बताया कि वह अपने हुनर को उद्यम में भी बदल सकती हैं जिसमें उन्हें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक बिना गारंटी कर्ज मिल जाता है। ओडीओपी चिकनकारी उत्पाद है जिसमें महिलाओं को किसी भी तरह का व्यापार या उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ओडीओपी में उम्र का कोई बंधन नहीं है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, हस्तशिल्प विपणन सहायता योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान की जानकारी दी गई। 100 से ज्यादा महिला कारीगर मौजूद रहीं।

अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह में महिलाओं को जानकारी देतीं काउंसलर। -अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें