लखनऊ। विकास भवन स्थित लोहिया सभागार में महिला कल्याण विभाग की ओर से अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में विशेष कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों व अन्य विभागों की अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता एसीपी सौम्या पांडेय ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। सुरक्षा और सशक्तीकरण से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। शिक्षकों से अपील की कि वे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने में एक सेतु का कार्य करें। इस अवसर पर हब फॉर एंपावरमेंट वीमेन की जेंडर स्पेशलिस्ट वंदना द्विवेदी और चाइल्ड हेल्पलाइन लखनऊ की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जयवती, शिक्षक सुनीता तिवारी, हिना जाहिर, ज्योत्सना सिंह व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।