फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि में 23 को लगेगा रोजगार का महाकुंभ, पांच हजार पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। स्नातक व परास्नातक कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल की ओर से 23 अप्रैल को मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जा रही है, जिसमें करीब 5130 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस ड्राइव में 11 बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी और चयनित अभ्यर्थियों को 20 हजार से 28 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अनूप भारतीय के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 21 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के साथ-साथ अन्य डिग्री कॉलेजों के छात्र भी इसमें भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

इस भर्ती प्रक्रिया में वित्त, निर्माण, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों में नौकरियां दी जाएंगी। प्रमुख पदों में सीनियर सेल्स ऑफिसर, टेली-कॉलर, मशीन ऑपरेटर, क्वाॅलिटी इंस्पेक्टर, हेल्थकेयर असिस्टेंट, असेंबली ऑपरेटर, टेक्नीशियन, गेस्ट सर्विस एसोसिएट, ट्रेनी शेफ और पिकर/पैकर शामिल हैं।

चयनितों को लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, कानपुर के अलावा दिल्ली-एनसीआर, गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई और अहमदाबाद में काम करने का अवसर मिलेगा। अभ्यर्थी अपनी पसंद के अनुसार स्थान का चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन विश्वविद्यालय के पुराने परिसर स्थित एपी सेन सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा, लेकिन अभ्यर्थियों को आधा घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।


इस ड्राइव में एलटी कंस्ट्रक्शन में 2000, फ्लिपकार्ट में 1000, सात्वा ह्यूमन प्रा. लि. में 230, एएनटी ह्यूमन सर्विस में 100, बॉरबीक्यू में 100, नेशनल हॉस्पिटैलिटी में 100, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विस में 100, हार्ट टच होम हेल्थकेयर में 250, एफएम सर्विस प्रा. लि. में 100, ब्लिंक कॉमर्स प्रा. लि. में 150, अकाल इन्फॉर्मेशन प्रा. लि. में 300 और टीएल सर्विस लिमिटेड में 1000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी दिए गए गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/K25Q2FNdL7DgbZVM8 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।


कुलपति प्रो. जेपी सैनी के अनुसार मेगा प्लेसमेंट ड्राइव विश्वविद्यालय के रोजगार तंत्र को मजबूत करने के साथ छात्रों को बड़े स्तर पर करियर के अवसर प्रदान करती है। अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसमें भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें