फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो बैंक कर देगा महिलाओं को मालामाल!

Tue, 11 Nov 2014 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए तीन फीसदी ब्याज दर पर ऋण देगा।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री और बैंक के चेयरमैन शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को सस्ते ऋण की महिला ग्रामीण समृद्धि योजना की शुरुआत की।

इस योजना के तहत महिलाओं को 50 हजार से एक लाख रुपये तक ऋण दिया जाएगा। पुरुषों को पांच प्रतिशत ब्याज की दर पर ऋण मिलेगा।

माल एवेन्यू स्थित मुख्यालय में बैंक की प्रबंध समिति की बैठक के बाद शिवपाल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस योजना की जानकारी से संबंधित स्मारिका का भी विमोचन किया।

शिवपाल ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से 30 प्रकार के रोजगारपरक काम शुरू करने के लिए ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा ने कंगाल कर दिया था बैंको को- शिवपाल

ऋण के रूप में इस साल 75 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में ग्राम्य विकास बैंक बंदी के कगार पर पहुंच गया था। वित्तीय स्थिति खराब होने पर नाबार्ड ने बैंक के पुनर्वित्त पर रोक लगा दी थी।

शिवपाल ने बताया कि खराब वित्तीय हालत के कारण बैंक 2012-13 में मात्र 54 करोड़ ऋण ही वितरित कर सका था। ऋण लेने वाले किसानों की जमीनें नीलाम होने लगी थीं।

तब सरकार ने ऋण माफी योजना लागू की। राज्य सरकार ने 1779 करोड़ रुपये देकर बैंक और किसानों को दयनीय स्थिति से उबारा। अब स्थिति पूरी तरह बदल गई हैं।

बीते वित्तीय वर्ष में बैंक ने 88 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया। किसानों को 407 करोड़ रुपये ऋण वितरित किया। नाबार्ड से 288 करोड़ रुपये पुनर्वित्त के लिए मिले। इस साल 750 करोड़ रुपये ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें