लखनऊ। अमर उजाला की ओर से रविवार को डालीबाग स्थित कार्यालय पर लड़कियों, महिलाओं के लिए लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में 229 महिलाओं ने लाइसेंस के लिए पंजीकरण करवाया, जिसमें 184 के लाइसेंस बनने की अहम प्रक्रिया देर शाम तक पूरी हो गई। वहीं, शेष के लिए सोमवार को भी शिविर लगाया जाएगा।
रविवार सुबह अमर उजाला कार्यालय पर कुछ अलग ही रौनक थी। महिलाओं का हुजूम सुबह से ही उमड़ना शुरू हो गया था। बारिश के बीच भी युवतियों व महिलाओं का जज्बा कम नहीं हुआ। इससे कार्यालय में दिनभर चहल-पहल रही। महिलाएं लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अमर उजाला कार्यालय पहुंची थीं।
लर्नर लाइसेंस बनाने में साइबर एक्सपर्ट आकाश एवं उनकी टीम ने मोर्चा संभाला था। मोनू, अभिषेक रावत, अंजलि गौतम, प्रीति गौतम के अतिरिक्त सचिन गुप्ता ने महिलाओं के आवेदन भरवाए। सरकारी फीस 350 रुपये का भुगतान कर महिलाओं ने पहला पायदान पार किया। लर्नर लाइसेंस बन जाने के एक महीने बाद से लेकर छह महीने के अंदर परमानेंट लाइसेंस बनवाना होता है। लाइसेंस बनवाने में मदद कर रही टीम महिलाओं को इस बाबत जानकारी भी देती रही।
अब आगे की यह है प्रक्रिया
अमर उजाला शिविर में जिन आवेदकों का लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई हुआ है। उन्हें परिवहन विभाग की ओर से एक लिंक भेजा जाएगा। इस लिंक में पासवर्ड होता है। लिंक पर क्लिक करने के बाद सीधे परिवहन विभाग की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। वेबसाइट पर दो विकल्प आते हैं। पहले ट्यूटोरियल फॉर एलएल (लर्नर लाइसेंस) टेस्ट आएगा, जिसमें एक वीडियो होता है। इस वीडियो में ऑनलाइन टेस्ट के बाबत जानकारियां दी गई हैं। इसे देखने के बाद दूसरे विकल्प ऑनलाइन एलएल टेस्ट (स्टॉल) पर जाना होगा, जहां लिंक में आए पासवर्ड को डालने पर लॉगइन हो जाएगा। आपसे वाहन चलाने से संबंधित 15 सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें नौ सवालों के सही जवाब देने होंगे। फेल होने पर दो और मौके मिलेंगे। इसके लिए 50-50 रुपये की फीस और देनी होगी। टेस्ट पास करने पर आपको लर्नर लाइसेंस ऑनलाइन भेज दिया जाएगा।
आज भी बनेंगे लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस
अमर उजाला के डालीबाग स्थित कार्यालय पर सोमवार को भी कैंप लगेगा। इस दौरान, रविवार को जिन आवेदकों ने कार्यालय के रजिस्टर पर पंजीकरण करवाया है और उनका लाइसेंस नहीं बन पाया है, सिर्फ उन्हीं के लर्नर लाइसेंस बनवाए जाएंगे। इसके लिए आवेदकों को सूचित किया जा चुका है। आवेदकों से अनुरोध है कि वह सुबह 11 बजे अमर उजाला कार्यालय पहुंच जाएं।
एआरटीओ ने संभाला मोर्चा, बनाए लाइसेंस
ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ के सहायक संभागीय अधिकारी (एआरटीओ) प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने शिविर में आवेदकों को परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने अमर उजाला की इस पहल की सराहना करते हुए आवेदकों को ऑनलाइन लर्नर लाइसेंस बनवाने में मदद भी की। उन्होंने बताया कि फेसलेस व्यवस्था से आवेदक घर बैठे डीएल से संबंधित कई कार्य करवा सकते हैं। इससे उन्हें दलालों के चक्कर में नहीं पड़ना होगा। उन्होंने महिलाओं से ट्रैफिक नियमों के पालन का आग्रह किया। साथ ही यह भी कहा कि अपने बच्चों व परिजनों को नियमों का पालन करने के लिए कहें।
लाइसेंस बननवो के लिए पहुंचीं महिलाएं।
लाइसेंस बननवो के लिए पहुंचीं महिलाएं।
लाइसेंस बननवो के लिए पहुंचीं महिलाएं।
लाइसेंस बननवो के लिए पहुंचीं महिलाएं।
लाइसेंस बननवो के लिए पहुंचीं महिलाएं।
लाइसेंस बननवो के लिए पहुंचीं महिलाएं।
लाइसेंस बननवो के लिए पहुंचीं महिलाएं।
लाइसेंस बननवो के लिए पहुंचीं महिलाएं।