फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गले में रस्सी डालकर महिलाओं को घसीटा, लूट का आरोप

Tue, 02 Jun 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा निवासी युवक ने मोहल्ले में रहने वाले युवक व उसके परिवार पर उनके घर की महिलाओं के गले रस्सी डालकर उन्हें घसीटने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर लूट का भी आरोप है। दुबग्गा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

युवक के मुताबिक 30 मई की रात करीब दस बजे मोहल्ले में रहने वाला काशी प्रसाद मिश्र अपने परिवार के साथ घर आ धमका और रॉड से उन्हें पीटने लगा। आरोप है कि घर की महिलाएं बीच बचाव करने पहुंचीं तो काशी ने उनके गले में रस्सी डालकर सड़क पर खींचना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उनके पोते को भी पीटा। महिलाओं से अश्लीलता की। पूरे घर में तोड़फोड़ कर दी। नकदी व आभूषण भी लूट लिए।
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि काशी के साले ने पीड़ित परिवार को भूत बनकर डराया था। इसलिए विवाद हुआ था, जो मारपीट में तब्दील हो गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें