फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : डॉक्टर ने असिस्टेंट कमिश्नर पर दर्ज कराया अभद्रता का केस

Fri, 26 Aug 2022 03:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पीड़िता के मुताबिक बीते दिनों सोशल मीडिया के जरिये कानपुर में ईएसआईसी मिनिस्ट्री एंड लेबर एमप्लॉयमेंट रीजनल ऑफिस में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर रोहित डागर से बातचीत होने लगी। कुछ दिनों बाद रोहित अश्लील मैसेज भेजने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में तैनात मड़ियांव निवासी महिला चिकित्सक ने कानपुर में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर पर अश्लील मैसेज कर अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज कराया था। हरियाणा पुलिस ने मामला पीड़िता के स्थानीय थाने मड़ियांव में ट्रांसफर कर दिया है। पुलिस ने पीड़िता का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक बीते दिनों सोशल मीडिया के जरिये कानपुर में ईएसआईसी मिनिस्ट्री एंड लेबर एमप्लॉयमेंट रीजनल ऑफिस में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर रोहित डागर से बातचीत होने लगी। कुछ दिनों बाद रोहित अश्लील मैसेज भेजने लगा। मना करने पर वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। इस पर हरियाणा में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद मुकदमा मड़ियांव थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव अनिल कुमार सिंह के मुताबिक, जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें