फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बहन को ईदी देने जा रही महिला की हादसे में मौत, पति जख्मी

Thu, 13 Apr 2023 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बैकुंठ धाम के पास बुधवार सुबह बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में दिलकुशा (24) की मौत हो गई, जबकि उनके पति रिजवान जख्मी हो गए, ट्रॉमा में उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। रिजवान ने हेलमेट पहन रखा था, पर भीषण टक्कर के चलते उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के वक्त दिलकुशा ईदी देने गोमतीनगर अपनी बहन के घर जा रही थीं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हजरतगंज के मुताबिक, गुडंबा के आदिलनगर इलाके में रहने वाला रिजवान कूलर कारीगर है। घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला था। बस को कब्जे में ले लिया है।


वहीं, दिलकुशा की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रिजवान के भाई मेराज के मुताबिक, भाई और भाभी दोनों रोज से थे। सुबह के वक्त दिलकुशा अपनी बहन मंतशा के घर ईदी लेकर जा रही थीं।
विज्ञापन

हादसे में पत्नी की मौत की खबर से फिलहाल रिजवान अनजान हैं। दोनों का तीन साल पहले निकाह हुआ था और कोई संतान नहीं है।
हादसे में पाॅलीटेक्निक छात्र की मौत
गोमतीनगर विस्तार इलाके में मंगलवार देर रात हुए हादसे में पाॅलीटेक्निक छात्र शैलमणि त्रिपाठी (19) की मौत हो गई। प्रतापगढ़ के लीलापुर निवासी शैलमणि राजकीय पाॅलीटेक्निक से डिप्लोम कर रहा था और इंदिरानगर में रहता था। गोमतीनगर विस्तार थाने में तैनात दरोगा अजय कुमार शुक्ला के अनुसार, बीती रात शैलमणि किसी काम से शहीद पथ स्थित सीएमएस के पास आया था। रात करीब साढ़े आठ बजे सड़क पार करते वक्त वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी।
दुर्घटना में गार्ड की गई जान
बीबीडी इलाके में मंगलवार रात हुए हादसे में गार्ड वीरेंद्र सिंह (64) की सांसें उखड़ गईं। बाराबंकी के रामनगर निवासी वीरेंद्र सिंह बीबीडी स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में गार्ड थे। मंगलवार रात ड्यूटी के बाद घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। तिवारीगंज के पास अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें