फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल में ऑपरेशन के दौरान कटी नस, युवती की मौत

Mon, 10 Feb 2014 09:12 AM IST
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल के सर्जन की गलती से एक युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन


गुर्दे की पथरी निकालने के दौरान अधिक रक्तस्राव से युवती की हालत बिगड़ गई थी लेकिन सर्जन ने लापरवाही बरतते हुए उसका इलाज नहीं किया।

जब स्थिति हाथ से निकल गई तो उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाने का फरमान जारी कर दिया। ट्रॉमा में कुछ घंटे बाद रविवार को युवती की मौत हो गई।

शाहजहांपुर के तिलहर के हसैनापुर निवासी छत्रपाल की पत्नी रेशमा (25) के गुर्दे में पथरी थी। छत्रपाल ने सिविल अस्पताल में सर्जन डॉ. सदानंद को रेशमा को दिखाया था।

3 फरवरी को रेशमा को सर्जरी के लिए भर्ती कर लिया गया। छत्रपाल ने बताया कि शनिवार को रेशमा के गुर्दे का ऑपरेशन किया गया। इसी दौरान कोई दूसरी नस कटने से रक्तस्राव (ब्लीडिंग) शुरू हो गई।
विज्ञापन


डॉ. सदानंद ने छत्रपाल को बताया कि एक पथरी निकाल दी है। खून ज्यादा बह रहा है इसलिए बड़ी पथरी बाद में निकाली जाएगी। इसके बाद उन्होंने रेशमा को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

उधर पेशाब के रास्ते रेशमा को लगातार रक्तस्राव होता रहा और पेशाब के बैग में भरता रहा। पत्नी की गंभीर हालत देखकर छत्रपाल ने रात को डॉ. सदानंद को फोन किया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

जब डॉक्टर नहीं आए तो छत्रपाल और अन्य घरवालों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी जब डॉक्टर को मिली तो वे रविवार सुबह वार्ड में पहुंचे और रेशमा की हालत गंभीर बताते हुए केजीएमयू के लिए रेफर कर दिया।

घरवाले किसी तरह रेशमा को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहां पहुंचने पर पता चला कि अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई है। डॉक्टरों ने मरीज को चढ़ाने के लिए चार यूनिट खून की व्यवस्था करने के लिए कहा।
विज्ञापन


जब तक वे लोग खून का इंतजाम करते रेशमा की मौत हो गई। रेशमा के पति छत्रपाल ने सिविल अस्पताल में ऑपरेशन के लिए रुपये लेने का आरोप लगाया है।

उसने बताया कि डॉ. सदानंद ने 20 हजार रुपये ऑपरेशन और बाहर से दवाएं मंगाने व जांच के लिए 10 रुपये वसूले। इसके बावजूद डॉक्टर ने सर्जरी में लापरवाही बरती और रात भर मरीज की स्थिति देखने नहीं आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें