हिंदू महिला सेवा समिति एवं वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश की ओर से सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयो
लखनऊ। लाटूश मार्ग स्थित होटल में हिंदू महिला सेवा समिति एवं वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश की ओर से सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ। शुभारंभ हिंदू महिला सेवा समिति के संस्थापक राजेंद्र गुप्ता ने किया। सभी सदस्यों ने सुंदरकांड के बाद पूजा-अर्चना कर सुख शांति की कामना की। इस दौरान सभागार ''जय श्रीराम'' और ''जय हनुमान'' के जयघोष गूंजते रहे। महिलाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया। समापन पर लगे भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति संचालक मंत्री रीता नाथ, मुख्य संयोजक अनीता गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री निर्मला मिश्रा, रुचिका अग्रवाल, किरन गुप्ता, रीता सोनी, आदि मौजूद रहे।