फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह से लड़कियों के अश्लील वीडियो बना रहे हैं उनके वाट्सएप ग्रुप मेंबर

Fri, 24 Jun 2016 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
वॉट्सऐप
विज्ञापन
गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध मूवी एप महिलाओं के लिए नई चुनौती साबित हो रहे हैं। इन एप से महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर यू-ट्यूब में अपलोड करने का ट्रेंड जोरों पर है। 
विज्ञापन


स्टिल फोटो से बने इन वीडियो का इस्तेमाल महिलाओं-युवतियों-छात्राओं को बदनाम करने के लिए भी किया जा रहा है। बीते 20 दिनों में वीमेन पॉवर लाइन में मूवी एप से अश्लील वीडियो बनाने की 50 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। 

सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से कराते हुए वीडियो अपलोड करने वालों को चेतावनी दी गई, पर सिलसिला बदस्तूर जारी है। वीमेन पॉवर लाइन के आईजी नवनीत सिकेरा ने बताया कि लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने का काम उनके फेसबुक फ्रेंड या व्हाट्सएप ग्रुप मेंबर ही कर रहे हैं। 
विज्ञापन


लड़कियां अपनी प्रोफाइल या डिस्प्ले पिक्चर हर दो-चार दिन में बदलती रहती हैं। उनके सोशल मीडिया के फ्रेंड यह फोटो डाउनलोड करके सेव कर लेते हैं।

पांच-छह फोटो एकत्र होने के बाद मूवी एप के जरिये वह अश्लील वीडियो बना लेते हैं। यह मूवी स्टिल फोटो पर आधारित होती है। वीमेन पॉवर लाइन में कई ऐसी शिकायतें आईं हैं। 
Trending Videos

प्रोफाइल या डिस्प्ले पिक्चर हमेशा लो रिजॉल्यूशन की रखें 

डेमो
आईजी ने बताया कि वीडियो बनाने वाले कई बदमाश विदेश के हैं। देश के किसी भी हिस्से में ऐसी करतूत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित जगह की पुलिस से संपर्क किया जाता है। 

विदेश में बैठे लोगों तक पहुंच न होने के चलते वीमेन पॉवर लाइन की टीम यू-ट्यूब से संपर्क कर वीडियो डिलीट कराती है। प्रोफाइल या डिस्प्ले पिक्चर हमेशा लो रिजॉल्यूशन की रखनी चाहिए। 
युवतियां प्रोफाइल या डिस्प्ले पिक्चर में हाई रिजॉल्यूशन की फोटो इस्तेमाल करती हैं, जिन्हें डाउनलोड करके मनचाहे तरीके से छेड़छाड़ की जा सकती है। लो रिजॉल्यूशन की फोटो में छेड़छाड़ की आशंका कम होती है।

केस एक
इंजीनियरिंग छात्र ने बचपन में एक ही स्कूल में पढ़ने वाली चिनहट निवासी इंटर छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती की। उसके फोटो एकत्र किए। सॉफ्टवेयर से अश्लील फोटो बनाने के बाद मूवी एप पर अपनी और छात्रा की फोटो डालकर अश्लील वीडियो तैयार कर ली। 

इस वीडियो को फेसबुक, वॉट्सएप और यू-ट्यूब पर डालकर छात्रा को बदनाम कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर वीमेन पावर लाइन ने छात्र को पकड़कर कार्रवाई की।
विज्ञापन

मूवी एप से बना रहे हैं अश्लील वीडियो

डेमो - फोटो : getty
केस दो
लंदन निवासी उमर फारुख ने एक छात्रा की फेसबुक प्रोफाइल से फोटोग्राफ उठाकर मूवी एप से उसके अश्लील वीडियो बनाए और यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिए। 

छात्रा को इसकी जानकारी मिली तो उसने वीमेन पावर लाइन में शिकायत की। यू-ट्यूब के ऑफिस में संपर्क कर वीमेन पावर लाइन ने वीडियो हटवाए। चूंकि, उमर लंदन का रहने वाला है, इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी।

केस तीन
इसी तरह सऊदी अरब के ओमान निवासी मो. फरीन खान ने फेसबुक फ्रेंड युवती का अकाउंट हैक कर लिया। फेसबुक पर पड़ी उसकी फोटो उठाकर मूवी एप से अश्लील फिल्म बनाई और उसकी प्रोफाइल पर पोस्ट कर दीं।

सहेलियों ने फोन कर बताया तो युवती के होश उड़ गए। वीमेन पॉवर लाइन ने युवती का फेसबुक अकाउंट रिस्टोर कर अश्लील फिल्में डिलीट कराईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें