फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इंटरनेट-मोबाइल में आगे, बैंकिंग में पीछे लखनऊ की महिलाएं; नंबर एक वाला जिला आपको चौंका देगा

Mon, 21 Sep 2026 09:28 AM IST
Bhupendra Singh सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ की महिलाएं इंटरनेट-मोबाइल में तो आगे हैं, लेकिन बैंकिंग में पीछे हैं। बैंक खाता इस्तेमाल करने के मामले में लखनऊ का 52वां स्थान हैं। वहीं बैंकिंग में जिस जिले की महिलाएं नंबर एक पर हैं, उस जिले का नाम आपको चौंका देगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
mobile user (Demo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ की महिलाएं प्रदेश के मुकाबले इंटरनेट और मोबाइल का इस्तेमाल करने के मामले में आगे हैं, मगर बैंकिंग के मामले में स्थिति अच्छी नहीं है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (एनएफएचएस-6) के अनुसार, इंटरनेट का इस्तेमाल करने के मामले में लखनऊ की महिलाओं का छठा और मोबाइल में पांचवां स्थान है। वहीं, बैंक खाते का इस्तेमाल करने के मामले में प्रदेश में 52वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन


सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ में 15 से 49 वर्ष की 79.9 फीसदी महिलाएं इंटरनेट का इस्तेमाल कर चुकी हैं। पांच साल पहले यह आंकड़ा 45.7 फीसदी था। इसी तरह 66.7 फीसदी महिलाओं के पास उनका खुद का मोबाइल फोन है, जिसका इस्तेमाल वे खुद करती हैं। अपने इस्तेमाल का बैंक या बचत खाता रखने वाली महिलाओं का अनुपात 81.6 फीसदी है। खुद इस्तेमाल करने वाले बैंक खाते के मामले में लखनऊ का आंकड़ा प्रदेश के औसत 83.5 फीसदी से 1.9 प्रतिशत अंक कम है।

योजनाओं का लाभ भी बड़ी वजह

लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. पवन मिश्रा के अनुसार, पिछड़े जनपदों में भी महिलाओं के बैंक खाते के ज्यादा इस्तेमाल के पीछे जागरुकता के साथ ही योजनाओं का लाभ लेना भी बड़ी वजह है। इस समय सभी योजनाओं के लिए बैंक खाता अनिवार्य है। इसलिए बैंक खाता जरूर खोला जाता है। संभवत: इसी वजह से अंबेडकरनगर जनपद पूरे प्रदेश में बैंक खाते के मामले में अव्वल है।

विज्ञापन

लखनऊ में पांच साल में महिलाओं में इतना बदलाव

संकेतक एनएफएचएस-5 एनएफएचएस-6 बदलाव
इंटरनेट इस्तेमाल 45.7% 79.9% +34.2 %अंक
बैंक-बचत खाता 73.7% 81.6% +7.9 % अंक
मोबाइल फोन 57.7% 66.7% +9 % अंक
 

प्रदेश के औसत से लखनऊ की स्थिति

संकेतक प्रदेश लखनऊ अंतर
इंटरनेट इस्तेमाल 70.0% 79.9% +9.9 % अंक
बैंक/बचत खाता 83.5% 81.6% -1.9 % अंक
मोबाइल फोन 56.4% 66.7% +10.3 % अंक
 

प्रदेश में सबसे आगे और सबसे पीछे रहने वाले जिले

संकेतक पहला स्थान वाला जिला प्रतिशत अंतिम स्थान वाला जिला प्रतिशत
इंटरनेट वाराणसी 84.2% रायबरेली 54.8%
मोबाइल गाजियाबाद 72.6% खीरी 36.4%
बैंक खाता अंबेडकरनगर 91.6% बलरामपुर 75.4%
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें