फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में वक्फ संपत्तियों से जोड़ी जाएंगी तीन तलाक से प्रभावित महिलाएं, कार्य-योजना तलब

Sun, 11 Oct 2020 04:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
तील तलाक
विज्ञापन

प्रदेश में तीन तलाक से प्रभावित और परित्यक्ता अल्पसंख्यक महिलाएं वक्फ संपत्तियों से जोड़ी जाएंगी। इन महिलाओं की बेहतरी के लिए राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय को 20 अक्तूबर तक कार्ययोजना बनाकर भेजने को कहा है।  

विज्ञापन


प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण बीएल मीणा की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि तीन तलाक से प्रभावित या परित्यक्ता अल्पसंख्यक महिलाओं के बेहतर जीवन के लिए कार्ययोजना एक पखवाड़े में पेश करें। यह कार्य निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण को करना होगा। 

उन्होंने तीन तलाक से प्रभावित व परित्यक्ता महिलाओं को वक्फ संपत्ति से जोड़ने की कार्ययोजना शिया और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के माध्यम से तैयार कराने के निर्देश भी दिए हैं। इसके तहत वक्फ संपत्ति की दुकानों को किराए पर देने में इन महिलाओं को तरजीह दी जाएगी। वक्फ की आवासीय योजनाओं में उन्हें घर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


आर्थिक मदद के लिए भेजें डिमांड
सरकार ने तीन तलाक से प्रभावित और परित्यक्ता महिलाओं को 500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की है। पीड़ित महिलाओं को न्याय मिलने तक यह व्यवस्था जारी रहेगी। इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक से कहा गया है कि सभी जिलों से इस तरह की पीड़ित महिलाओं के लिए आवश्यक राशि का आकलन कर डिमांड शासन को भेजें। ताकि, सरकार पर आने वाले वित्तीय भार का आकलन कराया जा सके।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें