फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे ट्रैक पर धड़ से अलग मिला महिला का शव

Mon, 03 Jul 2023 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला का धड़ से अलग शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीण जब रेलवे ट्रैक पर गए तो घटना की जानकारी हुई। पूरे दुनिया सिंह निवासी रामकृपाल की 37 वर्षीय पत्नी अनारकली सुबह रिश्तेदारी जाने के बात कहकर निकली थी। पति रामकृपाल गुरुपूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए भुरकुसापुर गंगा घाट चला गया। जलालपुर धई रेलवे स्टेशन के निकट खत्री भीट के पास सुबह जब गांव के लोग रेलवे ट्रैक की तरफ गए तो महिला का शव मिला। उसका सिर शरीर से अलग था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान अनारकली के रूप में हुई। पति का कहना है कि उसका किसी भी प्रकार का विवाद भी नहीं हुआ था। अचानक पत्नी ने ऐसा कदम क्यों उठा लिया। इसके बारे में जानकारी नहीं है। मृतका के तीन बेटे व एक बेटी है। उसका मायका भदोखर थाना क्षेत्र के फेरू का पुरवा में है। एसओ शरद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

उधर महिला के कटने के बाद पैसेंजर ट्रेन करीब 30 मिनट खड़ी रही। शव हटने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना हुई। ऊंचाहार-उन्नाव रेलखंड पर जलालपुर धई स्टेशन के पास एक महिला रायबरेली-ऊंचाहार-कानपुर (आरयूसी) पैसेंजर से कट गई। इस दौरान सुबह कानपुर से प्रयागराज जा रही पैसेंजर ट्रेन जलालपुर धई स्टेशन पर पहुंच गई। शव ट्रैक पर होने की वजह से ट्रेन को जलालपुर धई स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। सूचना के बाद आरपीएफ व गदागंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से बाहर किया। जलालपुर धई के प्रभारी स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की वजह से पैसेंजर 30 मिनट तक स्टेशन पर रोकी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें