फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महराजगंज ड्रेन में मिला महिला का शव

Sat, 28 Sep 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र के चकरार गांव के पास से निकली महराजगंज ड्रेन में शुक्रवार सुबह महिला का शव पड़ा मिला। महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शव कहीं से बहकर ड्रेन में आ गया होगा। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों को महराजगंज ड्रेन के बीच पिलर के पास झाड़ियों में एक महिला का शव फंसा दिखा। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ड्रेन से बाहर निकलवाया और पड़ताल की। मामले में ग्रामीण हत्या कर शव को ड्रेन में फेंके जाने का शक जता रहे हैं। थानाध्यक्ष दयानंदन तिवारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव कहीं से बह कर आया है। शव की पहचान कराई जा रही है। गले में माला पड़ा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें