फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का केस

Sat, 28 Sep 2024 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के कुशापुर की रहने वाली नीतू (27) पुत्री रामलखन की शादी तीन साल पहले सलोन थाना क्षेत्र के चकनेकनामपुर निवासी रामानंद पुत्र प्रेमनाथ के साथ हुई थी। दोनों की एक वर्ष की बेटी है। रानानंद लोधियाना में मजदूरी करता है। शुक्रवार की सुबह नीतू का शव घर के अंदर फंदे के सहारे लटका मिला। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन

मृतका के पिता रामलखन ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से बेटी को सास रामकली और ससुर प्रेमनाथ प्रताड़ित करते थे। इससे परेशान होकर बेटी ने फांसी लगा ली। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि विवाहिता ने घरेलू कलह से तंग आकर फांसी लगा ली है। मृतका के पिता की तहरीर पर सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें