डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के वाजपेयीपुर गांव निवासी जनका (55) का शव शुक्रवार की शाम घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित बाग में पेड़ से लटकता मिला। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि महिला के खुदकुशी किए जाने की बात सामने आ रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।