मां के शव के साथ घर पहुंची गुड़िया ने पुलिस पर गंभीर आरोप मढ़े। उसने चीख-चीखकर कहा कि लखनऊ से लेकर अमेठी तक की पुलिस उसकी आवाज दबाने में लगी है, लेकिन वह झुकेगी नहीं। गुड़िया ने मां का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।
उसका कहना था कि मामले में एसपी, एएसपी व सीओ पर हत्या का केस दर्ज होने के बाद ही वह मां का अंतिम संस्कार होने देगी। खबर लिखे जाने तक एडीएम व एएसपी गुड़िया व उसके भाई इस्लाम को महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए समझाने में जुटे थे। एडीएम वंदिता श्रीवास्तव का कहना है कि गुड़िया अपनी मां का दाह संस्कार न करने पर अड़ी है उसको समझाया जा रहा है।