उन्नाव के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती की कार व ट्रक की टक्कर हो जाने से हादसे में पीड़िता की चाची व मां की मौत हो गई।
पीड़िता रायबरेली जेल में बंद महेश सिंह से मिलने उनकी पत्नी व वकील महेंद्र सिंह के साथ जा रही थी कि तभी गुरूबख्शगंज के अतरुआ गांव में दुर्घटना हो गई।
पीड़िता की हालत गंभीर है और उसका इलाज लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में करवाया जा रहा है।
बता दें कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर उनके गांव की युवती ने रेप का आरोप लगाया था। मामले में सीबीआई जांच चल रही है। युवती के चाचा को एक दूसरे मामले में जेल भेजा गया है। वह रायबरेली जेल में बंद है। रविवार को पीड़िता व कई अन्य रायबरेली जेल महेश से मिलने जा रहे थे कि हादसा हो गया।