फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ईंट व लात से पीट-पीटकर महिला की हत्या, बच्चों के विवाद में भिड़े बड़े; तीन गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 12:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में ईंट व लात से पीट-पीटकर महिला की हत्या कर दी गई। बच्चों के विवाद में बड़े भिड़ गए थे। पुलिस ने केस दर्ज करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में ईंट-भट्ठे में काम करने वाली महिला की ईंट व लात से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बच्चों के विवाद को लेकर बड़ों में कहासुनी होने लगी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज की है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


घटना इटौंजा थाना क्षेत्र के भगवतीपुर स्थित ईंट-भट्ठा की है। यहां सुनीता (40) अपने पति खेलवान मांझी, बेटे गौतम व ससुर राजेंद्र के साथ झोपड़ी बनाकर रहती थी। ससुर राजेंद्र ने बताया कि बेटा ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। शुक्रवार की रात करीब 8 बजे पोता एक परिचित के साथ टंकी से पानी भरने गया था। तभी वहीं बच्चों में विवाद हो गया। 

कुछ ही देर में विवाद बड़े लोगों में होने लगा। खेलावान-सुनीता और सीतापुर के सिधौली निवासी मजदूर राजकुमार, रामकिशोर और कमलापुर के रहने वाले रामभरोसे में कहासुनी होने लगी। तीनों आरोपियों ने सुनीता को पहले लात-जूतों से पीटा। इसके बाद ईंटों से बुरी तरह से पीटा। 
विज्ञापन


इससे सुनीता लहूलुहान होने के बाद बेहोश होकर गिर पड़ी। घटनास्थल पर भीड़ जुट गए। उधर आरोपी भाग निकले। आनन-फानन सुनीता को रामसागर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

खेलावन ने आरोपियों के खिलाफ इटौंजा थाने में शिकायत की है। इंस्पेक्टर मार्कंडेय यादव के मुताबिक राजकुमार, रामकिशोर और रामभरोसे को शनिवार की सुबह अरंबा नहर पुलिया के पास गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी ईंट पथाई का काम करते हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें