फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हत्या और गैंगरेप मामले में न्याय न मिलने से निराश महिला ने बेटियों संग की आत्मदाह की कोशिश

Mon, 05 Nov 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रायबरेली निवासी महिला ने सोमवार को सुबह मुख्यमंत्री आवास के सामने दो बेटियों के साथ आत्मदाह का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया। तब तक वह अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल चुकी थी।

विज्ञापन


पुलिस ने थाने ले जाकर उससे पूछताछ की। महिला ने रायबरेली जिला व पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उसके मुताबिक पुलिस भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख को बचाने में जुटी है। सीओ हजरतगंज ने रायबरेली पुलिस से बातचीत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया।

रायबरेली की रहने वाली महिला सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंची। उसके साथ दो बेटियां भी थीं। मुख्य द्वार केपास पहुंचते ही महिला ने ने बैग में रखे मिट्टी के तेल का डिब्बा निकाला और अपने ऊपर उडे़लने लगी।
विज्ञापन


यह देख सुरक्षाकर्मी जब तक उसे पकड़ते, वह तेल उड़ेल चुकी थी। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने उसे आग लगने से बचा लिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय मिश्रा व इंस्पेक्टर गौतम पल्ली नंदलाल टीम के साथ पहुंचे।

पुलिस महिला को थाने लेकर गई। जहां उससे पूछताछ की गई और चिकित्सकीय जांच कराई गई। वहीं सीओ हजरतगंज ने रायबरेली पुलिस से बातचीत कर पीड़िता के मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

भाजपा नेता के दबाव में केस दर्ज नहीं कर रही रायबरेली पुलिस

महिला का आरोप है कि रायबरेली में भाजपा से जुड़े एक नेता व ब्लॉक प्रमुख उसके परिवार के पीछे पड़े हैं। नेता और उसके सहयोगियों ने उसकी बहन और मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके कारण बहन ने आत्महत्या कर ली। वहीं मां की दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। साथ ही उसके भाई की हत्या कर दी गई, लेकिन भाजपा नेता के दबाव में बहन और भाई की हत्या के संबंध में रायबरेली पुलिस केस नहीं दर्ज कर रही है। यहां तक कि उसके छोटे भाई को फर्जी मामले में जेल भेज दिया। उसकी जान को भी खतरा बना हुआ है। रायबरेली जिलाधिकारी पर आरोप लगाया कि वे फर्जी उत्तराधिकार को प्रमाणित तौर पर खत्म नहीं कर रहे हैं। न ही उसके खारिज करने का प्रमाण पत्र दे रहे हैं।

अधिकारियों को सौंपा पांच सूत्री मांग पत्र 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला पांच सूत्री मांगपत्र को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंची थी। उसके मांग पत्र में बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, भाई की हत्या का केस दर्ज कराने का आदेश दिया जाए। इसके अलावा मां को सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने और पिता की हत्या के मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। भाजपा से जुड़े अपराधियों से उसकी और दोनों बेटियों की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध किया जाए। रायबरेली डीएम द्वारा जाली उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र निरस्त करने की प्रति उपलब्ध कराई और झूठे मामले में जेल में बंद छोटे भाई के जीवन रक्षा को देखते हुए हाई सिक्योरिटी सीसीटीवी की निगरानी में रखा जाए। तारीख पेशी के दौरान बज्र वाहन से कचहरी लाया जाए। सीओ हजरतगंज ने बताया कि पीड़िता का मांग पत्र शासन को भेज दिया गया है। वहीं जिला पुलिस से बातचीत कर उचित कार्रवाई के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन

आधे घंटे बाधित रहा गोल्फ क्लब चौराहे का यातायात

मुख्यमंत्री आवास के मुख्य द्वार पर आत्मदाह की कोशिश और हंगामे के कारण गोल्फ क्लब चौराहे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई। करीब आधे घंटे तक चौराहे के हर तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। किसी तरह पुलिस महिला को जीप में डालकर महिला थाने लेकर गई। इसके बाद जाम समाप्त कराने में जुटी। पुलिस को यातायात सामान्य करने में आधा घंटा लग गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें