फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 19 Jun 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हिना की फाइल फोटो।
विज्ञापन
नगराम। समेसी निवासी किसान नीरज धीमान की पत्नी हिना (28) ने बुधवार देर रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

नीरज के अनुसार, उनका विवाह वर्ष 2018 में नगराम के सेल्हूमऊ निवासी राम औजार की बेटी हिना से हुआ था। उनकी छह वर्षीय एक बेटी है। रात में हिना खाना खाकर कमरे में सोने गई। बृहस्पतिवार की सुबह वह देर तक बाहर नहीं निकली। उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद पाया। खिड़की से देखने पर हिना का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। एसओ नगराम विवेक कुमार चौधरी के अनुसार, मायके वालों को सूचना दी गई है। किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें