फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दूध विक्रेता ने महिला सिक्योरिटी गार्ड को पीटा, जिंदा जलाने का किया प्रयास

Fri, 19 Jun 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी निवासी महिला सिक्योरिटी गार्ड ने दूध विक्रेता जितेंद्र यादव और उसके घरवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने उन्हें पीटने, लूटने और जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। बीबीडी पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि तीन माह पहले जितेंद्र ने उन्हें बीबीडी इलाके में किराये पर मकान दिलाया था। वह अपने बेटे के साथ रहती हैं। कुछ दिन पहले सड़क हादसे में उनका पैर टूट गया था। जितेंद्र दवा का खर्च उठा रहा था। इसी बहाने वह उनके घर आता-जाता था। आरोप है कि जितेंद्र ने इस बात का फायदा उठाकर उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की। शादी का दबाव भी बना रहा था। पुलिस से शिकायत करने पर वह नाराज हो गया।
11 जून को दोपहर करीब 12 बजे जितेंद्र अपने परिचितों संतोष, आकाश, दुर्गेश, संतोष की मां, अर्चना, रुबी व चचेरी बहन के साथ उनके घर पहुंचा। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ की, उन्हें पीटा और उनके जेवर लूट लिए। उन्होंने गैस सिलिंडर का पाइप निकालकर उन्हें और उनके बेटे को जिंदा जलाने की कोशिश भी की। पड़ोसियों के आने पर उनकी जान बची। उन्होंने राहगीर के मोबाइल से पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि पुलिस की दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें